मानसिक तनाव दूर करने के असरदार घरेलू उपाय-Home Remedies For Mental Stress

Mansik Tanav Ke Liye Ghrelu Upay प्रत्येक व्यक्ति को हर उम्र में कभी  न कभी तनाव(stress) रहता है चाहे वह वर्क से रिलेटेड हो या लाइफस्टाइल से। लेकिन जब यह लम्बे समय तक बनी रहे और इसके वजह से आपके रिश्ते बिगड़ते है साथ ही दैनिक कार्य भी प्रभावित होता है  तो यह छोटी बात नहीं है। 

मानसिक तनाव दूर करने के असरदार घरेलू उपाय-Home Remedies For Mental Stress


समय रहते यदि आप अपने मानसिक तनाव(mental stress) को जान लेते है और इससे छुटकारा पाने के लिए सोचते है तो यह एक बेहतर कदम है आज इस आर्टिकल में जानिए कैसे कुछ घरेलू तरीको को अपनाने से आपको अपने तनाव से दूर रहने में सफलता मिल सकती है। 

तनाव एक मानसिक विकार है जो बाद में आपको शारीरिक रूप से भी प्रभावित करने लगता है। किसी ख़ुशी या शुभ अवसर पर भी मन प्रसन्न न होना, गुमसुम या चिड़चिड़ा रहना तनाव को दर्शाता है और जब यह लम्बे समय तक ऐसे ही बना रहे तो व्यक्ति एंग्जायटी या डिप्रेशन(depression) की ओर जाने लगता है। 

मानसिक तनाव के शारीरिक लक्षण कौन कौन से हैं? - Symtoms Of Mental Stress In Hindi

  • कम या अधिक सोना 
  • सिर में हर वक्त भारीपन 
  • खुद को खत्म करने का ख्याल आना 
  • किसी कार्य में मन नहीं लगना 
  • खुश न रहना 
  • आत्मविश्वास कम होना 
  • स्वयं की तुलना करना 

मानसिक तनाव से छुटकारा पाने के लिए कौन से घरेलू उपाय करना चाहिए? - Home Remedies For Mental Stress In Hindi


तनाव से मुक्त कैसे रहे? इसके लिए यहाँ बताये गए कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते है।  यह किसी दवाई का विकल्प नहीं है यदि समस्या अत्यंत गंभीर है तो डॉक्टर को अवश्य दिखाए। 



अश्वगंधा तनाव दूर करे 


अश्वगंधा कार्टिसोल के प्रोडक्शन को कम करता है, यह एक तनाव का हर्मोन है जिसके बढ़ने से स्ट्रेस में वृद्धि होती है।  यदि रात को सोने से पहले दूध में अश्वगंधा उबाल कर सेवन करते है तो वह आपके न्यूरोलॉजिकल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। 

शंखपुष्पी मानसिक तनाव में कमी करे 


शंखपुष्पी का उपयोग मानसिक स्ट्रेस से राहत पाने के लिए कर सकते है।  इसे आयुर्वेद में बहुत पसंद किया जाता है।  अगर आप नियमियत रूप से एक चम्मच शंखपुष्पी चूर्ण का सुबह या शाम को सेवन करते है तो इससे मष्तिष्क को आराम(mental relief)  मिलता है। 

जर्नलिजिंग करे 


एक कोई सुन्दर डायरी या नोटबुक ले उसमे प्रतिदिन आपके जीवन में जो भी अच्छा हुआ हो चाहे आज या कभी उसे लिखे।  आप रंग-बिरंगे पेन का उपयोग कर सकते है।  कुछ भी जाये रोज कम से कम पांच पॉइंट लिखे।  इससे आपका दिमाग में  मैसेज पहुँचता है कि आज क्या लिखना और आप उसी के बारे  सोचना शुरू कर दे।  इससे आपका दिमाग तनाव से दूर रहने का प्रयास करता है। 


कुछ भी नया करे या सीखे 

तनाव से प्रभावित व्यक्ति को कुछ भी करने का मन नहीं करता है और जब कुछ करता भी है तो वह उसका दैनिक कार्य होता है जिसे करते हुए वह अपने तनाव से जुडी नेगेटिव बातो को आराम से सोचता है।  इसलिए आपको कुछ नया करना चाहिए इससे आपका ध्यान उस चीज़ पर ही रहता है। 

ब्राह्मी दिमाग को आराम दे 


ब्राह्मी(ग्रेस हर्ब) भी दिमाग के तनाव को आराम देने में असरदार है।  यह स्मरण शक्ति को बढ़ाने के साथ ही एकाग्रता में वृद्धि करता है।  दो महीनो तक एक चम्मच ब्राह्मी का उपयोग करे और फिर चमत्कार देखे। 

कैमोमाइल चाय मानसिक समस्या के लिए 


कैमोमाइल में ल्यूटोलिन और अपीजेनिन तनाव में कमी करते है।  जो व्यक्ति एंग्जायटी या अवसाद से गुजर रहे है वे इस प्रतिदिन इस चाय का सेवन कर सकते है। इससे आपका दिन की बेहतर रहता है और एक अच्छा जीवन जीने में मदद मिलती है।   

डाइट में बदलाव करे 


यह बहुत छोटी चीज़ लगती है।  लेकिन आपके आहार में कुछ बदलाव करके आपके दिमाग के स्ट्रेस को शांत किया जा सकता है।  अपने डाइट को थोड़ा संतुलित करे कुछ समय बाद परिणाम स्वयं देखंगे।  भोजन सिर्फ भूख खत्म नहीं करता है बल्कि यह व्यव्हार, स्ट्रेस लाइफस्टाइल पर भी असर डालता है इस लिए हमेशा अवेयर रहे की आप क्या खा रहे। 



वच तनाव में राहत दे 


स्वीट फ्लैग(वच) मानसिक समस्याओ के लिए एक बहुत ही अच्छी बूटी है।  लेकिन जिन्हे पित्त की प्रॉब्लम है वे इसका उपयोग न करे।  अगर याददश्त कमजोर है तो यह मजबूत करने में मदगार है  . इसके अलावा तनाव में कमी करने और एकाग्र होने में वच बहुत सहायक होता है। 



स्वयं को रिलैक्स करे 


आपको खुद को रिलैक्स करना आना चाहिए।  इसका सबसे अच्छा उपाए है ब्रीथिंग टेक्निक।  जब भी  तनाव पैनिक हो अपना ध्यान सांसो पर ले जाये और एक लम्बी साँस खींचे, जितना देर हो सके रोके और फिर छोड़ दे।  इसके अलावा मेडिटेशन  भी एक्सरसाइज या योग को अपना हिस्सा बनाये।  यह सभी मस्तिष्क पॉजिटिव प्रभाव डालती है। 

परिवार और दुसरो का सपोर्ट ले 


सहायता लेने से छोटे नहीं हो जायेंगे, बल्कि यह दर्शाता है कि आप अपने बारे में सोच रहे है।  यदि पूरी बात परिवार से नहीं कह सकते है तो इतना जरूर बता सकते है कि आपकी मानसिक स्थिति कैसी है इससे वे आपको वे पूरा सपोर्ट देंगे। 

समय परिवर्तनशील 


यह बात हमेशा याद रखे कि समय परिवर्तनशील है कोई टाइम एक जैसा नहीं रहता है।  अगर आज दुःख या कोई परेशानी है तो कुछ समय बाद इसे जाना ही है। 

सोशल सर्किल बनाये 


आप कही है ऑफिस या कॉलेज।  वह अपना छोटा फ्रेंडली नेटवर्क बनाये।  यदि सोशलाइज़्ड होना अच्छा नहीं लगता है तो भी एक या दो फ्रेंड बना ले जिनसे थोड़ी बात कर सकते है। अच्छा होगा इस तरह के दोस्त बनाये जो आपके तनाव से सबंधित बातो को भी सुन सके और कोई सलाह दे सके क्योंकि जब हम तनाव महोते है तो हमारा माइंड इतना एक्टिव नहीं होता है कि एक बेहतर निर्णय ले सके। 

डिस्क्लेमर 

इस लेख में मानसिक तनाव  दूर करने का घरेलू उपाए बताये गए है जो केवल सामान्य जानकारी के लिए है।  प्रत्येक व्यक्ति के शरीर पर इन उपायों का अलग असर हो सकता है क्योंकि सभी की तासीर भिन्न होती है इसलिए इनके उपयोग से पहले डॉक्टरी सलाह ले।