Reiki Healing Benefits In Hindi रेकी उपचार पद्धति को दुनियाभर में लोग पसंद कर रहे है। यह आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्राकृतिक तरीका है। आर्टिकल में जानिए रेकी से जुड़े कई प्रश्न जैसे रेकी क्या है और यह कैसे काम करती है एवं इसके प्रभाव आदि ।
रेकी क्या है ? - What Is Reiki Healing In Hindi
रेकी हीलिंग ऊर्जा से सबंधित एक पूरक उपचार है जिसे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक हस्तांतरण(transfer) की जाती है। रेकी प्राप्त करने वाले कुछ लोगो का मानना है कि यह कार्य करता है। यह एक शांत और सौम्य उपचार है लेकीन हो सकता है कि कुछ लोगो को प्रक्रिया के दौरान हल्की संवेदना उत्पन्न हो।
रेकी में माहिर व्यक्ति जिसे रेकी मास्टर कहा जाता है वह इसका उपयोग किसी अन्य व्यक्ति के अवसाद, चिंता को दूर करने के लिए कर सकता है।
रेकी कैसे काम करता है? - How To Work Reiki Therapy In Hindi
रेकी जापानी शब्द 'रेई' यानि सार्वभौमिक शक्ति और 'की' यानि जीवन ऊर्जा का प्रवाह । यह किसी धर्म से जुड़ा नहीं है लेकिन आध्यात्मिक है।
रेकी ऊर्जा(energy) और आपके बीच में एक माध्यम(medium) का कार्य करती है। रेकी मास्टर के हाथो से ऊर्जा उस क्षेत्र पर जाती है जहां वे ध्यान केंद्रित करते है। वे स्पर्श और गैर स्पर्श दोनों तरह से उपचार कर सकते है।
रेकी थेरेपी एक से डेढ़ घंटे तक का समय ले सकती है और कितनी रेकी संख्या से आपको परिणाम मिलेगा यह आपकी स्थिति पर निर्भर करती है। कुछ लोगो को एक सत्र की(session) जरुरत होती है वही कई लोगो को तीन से चार सत्र भी लग सकते है। इसलिए रेकी चिकित्सक के साथ अपनी समस्या से सबंधित भावनाओ को बताये जिससे वे आपकी स्तर की संख्या निर्धारित कर सके।
रेकी का प्रभाव कितने समय तक रहता है?
शुरुवात में नियमित सत्र(session) ले जैसे-जैसे आपके शरीर में लाभ महसूस होने लगे, तो सत्र कम कर सकते है। वही अंतिम रेकी का असर हफ्तों से लेकर महीनो तक भी रह सकता है।
रेकी दूरस्थ उपचार के रूप में कई मिल तक भी प्रभावी रहती है। यह शरीर में प्राकृतिक उपचार की प्रणालियों को उत्तेजित कर सक्रिय करता है। इससे आप तनावमुक्त और आराम महसूस करते है।
रेकी के चमत्कार और फायदे - Reiki Healing Benefits In Hindi
मानसिक और भावनात्मक कल्याण
रेकी लेने वाले व्यक्ति की नींद में सुधार होता है। वे लछित चुनौतियों को प्राप्त करने के काबिल बनते है, उनकाआत्म-सम्मान बढ़ता है कुल मिलाकर और जीवन की गुणवत्ता में निखार आता आता है।
आंतरिक शक्ति और शांति प्रदान करे
रेकी प्राप्त करने वाला व्यक्ति का तनाव कम होने लगता है। उसकी मानसिक स्थिति बेहतर होती है जिससे उसका डर दूर होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। आंतरिक शांति बढ़ने के वजह से वह स्वयं को पहले से कही अधिक बेहतर ढंग से समझने लगता है।
शारीरिक स्वास्थ्य कल्याण के लिए
सर्जरी के बाद के आराम के लिए, शरीर के दर्द में आराम दे। रक्तचाप कम करने के लिए, खुद की हीलिंग के लिए, खुद की हीलिंग के लिए। वही कुछ मामलो में ह्रदय रोग, कैंसर, ऑटिज्म में भी सहायता करता है लेकिन इसका यह पूरक उपचार नहीं है।
आध्यत्मिक विकास बढ़ावा दे
नियमित रेकी स्तर लेने से व्यक्तिगत विकास होता है। व्यक्ति स्वयं को ब्रह्माण्ड व प्रकृति से जुड़ने लगता है जो आध्यत्मिक परिवर्तन भी बन सकता है।
रेकी हीलिंग कैसे सीखते हैं? -
इसे पारंपरिक तौर पर नहीं सिखाया जाता इसलिए रेकी प्रैक्टिसनर से इसका अभ्यास कर सकते है। वे अपने हाथो को शरीर के जिस जगह पर रखते है वहां पर ऊर्जा का संचरण शुरू हो जाता है, मरीज की करने वाले की हथेली की गर्माहट महसूस भी हो सकती है उस स्थान पर झुनझुनी जैसी भी लग सकती है। जब रेकी मास्टर को लगता है की उसके हाथो की गर्मी कम हो गयी है तो शरीर के अन्य जगह पर हाथ रखता है।
डिस्क्लेमर
इस लेख में रेकी अभ्यास से सम्बंधित सामान्य जानकरी दी गयी है। यह एक आध्यात्मिक प्राकृतिक पद्धति है न की किसी गंभीर बीमारी के दवा का विकल्प, इसलिए कोई गंभीर बीमारी होने पर चिकित्सक को दिखाए।